Spread the love

सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में जगद्धात्री पूजा का

आयोजन….

Ranchi नामकुम सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को दो दिवसीय मां जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पूजन में प्रमुख यजमान के रुप में डाॅ प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के साथ ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरु होता है। बताया कि हिन्दू धर्म में जगद्धात्री पूजा का नवरात्रि पूजा की तरह विशेष स्थान है। ऐसा माना जाता है कि दुर्गा माता इस दिन धरती पर फिर से जगत की धात्री के तौर पर आती है।

यह मान्यता है कि जगद्धात्री माता दुर्गा का ही अवतार है। यह तंत्र से उत्पन्न हुयी है। यह मां काली और दुर्गा के साथ ही सत्व रुप में है। इन्हें राजस एवं तमस का प्रतीक माना जाता है। मां इस दिन फिर से धरती पर आकर दुष्टों का नाश कर के खुशियां देेने आती है। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण एवं लंगर की भी व्यवस्था की गयी। पूजन कार्यक्रम पंडित पीके गांगुली ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य रुप से आशुतोष द्विवेदी, रविंद्र तिवारी, प्रशांत जमुआर, ऋषि राज एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ गोपाल पाठक आदि शामिल थे।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा जैलेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि खिजरी विधानसभा प्रमोद कुमार सिंह, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, अमित कुमार मिश्रा, राणा दिनकर सिंह, अमित कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed