Spread the love

सिरका पंचायत मुंडा समाज ने प्रखंड मुख्यालय अनगड़ा पर

स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित

किया….

अनगड़ा (Arjun Kumar) : धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती एंव झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सिरका पंचायत मुखिया रोशनलाल मुंडा के नेतृत्व में सिरका पंचायत के मुंडा समाज के लोगो ने जुलूस की शक्ल में अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया! सिरका पंचायत के मुखिया रोशन लाल मुंडा ने महान आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।आगे उन्होंने उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा में अपना देश के प्रति दृढ़ विश्वास और साहस कुटकूटकर के भरे हुए थे व्यक्ति जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी क्रांति का नेतृत्व किया और अंततः अपने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, उनके आदर्श आने वाली भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

मौके पर बिपिन मुंडा, सत्येन्द्र मुंडा,अशेश्वर मुंडा,शिबू मुंडा,सोमरा मुंडा कृष्णा मुंडा, जितेंद्र मुंडा,पुष्पा देवी,सेवाराम मुंडा,चमरू मुंडा, राजेन्द्र मुंडा रीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed