Advertisements
Spread the love

आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने को लेकर

युवा मोर्चा रांची महानगर निकालेगी 10

को जगरूकता बाइक रैली,

एक लाख घरों में दिखेंगी तिरंगा ……

रांची – भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर की बैठक महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय रातु रोड में सपन्न हुई । बैठक में जिला के पदाधिकारीगण,कार्यसमिति सदस्यगण,मंडल अध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण शामिल हुए। इस बैठक में घोषित कार्यक्रम हर घर तिंरगा पर चर्चा हुई, और तय किया गया की भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा सभी 17 मंडलों में 10 अगस्त को मोटरसाईकल रैली सह जन जागरूकता के लिए निकाल कर रांची वासियों को अपने घरों में अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर के के गुप्ता ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री के आवाहन किया है कि इस वर्ष आजादी के अमृत वर्ष में सभी लोग अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा करें, महानगर भाजपा एक लाख घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाएगी । इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने कहा की अपने आजादी के 75 वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं और इस कड़ी में हम लोग हर घर में तिरंगा लगाने का प्रयास करेंगे यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वपूर्ण अभियान है और इसमें हमारा पूरा संगठन बढ़-चढ़कर इस अभियान को सफल बनाने में लगा है

इस मौके पर रोमित नारायण सिंह ने कहा हर घर तिरंगा अभियान हम लोगों के लिए गौरव वाला अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज को पूरे शहर में े राष्ट्र के बारे में बताना इससे बड़ा कार्य नहीं हो सकता ।

वही रोमित नरायण सिंह ने रांची वासीयों से अपील कियार कि इस वर्ष अपने घरों में , अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जरूर लगाएं। इसी अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए युवा मोर्चा रांची महानगर 10 अगस्त को अपने सभी 17 मंडलों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों के बीच में इस अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री वरुण साहू ,बलराम सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रणजीत नाथ शहदेव ,टुनटुन यादव, राहुल सिन्हा चंकी, सचिन साहू ,ऋषभ कक्कड़ ,साहित्य पवन, शुभम जयसवाल, सनोज सिंह ,आशीष अग्रवाल ,पीयूष विजयवर्गीय, रोहित राज पांडे, तरुण दास ,उत्कर्ष वर्मा ,प्रिंस कुमार, मोहित दुबे ,साहिल कुमार, रौनक सिंह राजपूत, राजू पांडे ,विवेक कुमार , अमित साहू, प्रदीप सिंह ,अमन सिंह ,अजय महतो, सनी सिंह ,अशोक गोप ,मनोज तिर्की ,आयुष सिंह ,राहुल गुप्ता ,रोहन कपूर, प्रज्ञा मनी, शुभम सिंह, मनोज साहू ,अरविंद तिवारी ,राहुल चौबे, सुधांशु द्विवेदी ,पवन राय,पुरषोत्तम राय आदि ।

You missed