Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में रविवार को कीर्तन मंडलियों के साथ प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी…

 

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

चाकुलिया शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को कीर्तन मंडलियों के साथ प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी. इस दौरान चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम से शाम को धूमधाम से प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. भव्य तरीके से सजे रथ पर प्रभु जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ सवार होकर रथ यात्रा के लिए निकले.

रथ यात्रा के दौरान प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में रथ को खींचने के लिए महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी. आश्रम परिसर से निकली रथयात्रा ने पहाड़ी पर स्थित आश्रम के चारों ओर परिभ्रमण किया और आश्रम स्थित दुर्गा मंदिर स्थित मौसी बाड़ी पहुंचकर समाप्त हुई.

इस अवसर पर रवि झुनझुनवाला ने चांदी के झाड़ू से पथ में झाड़ू देते हुए भगवान को रथ तक पहुचाया. इस मौके पर आश्रम के बाबा आनंद ब्रह्मचारी, रवीन्द्र नाथ झुनझुनवाला, प्रणव बेरा, सुभाष महतो, लक्ष्मी दास, नन्द महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

You missed