
अनुभव के सहारे संगठन को नई धार देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

संवाददाता : जगबन्धु महतो
सरायकेला-खरसावां । जिला भाजपा संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी ने हरेकृष्ण प्रधान को जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी तथा सह प्रभारी जटाशंकर पांडे ने संयुक्त रूप से हरेकृष्ण प्रधान के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरेकृष्ण प्रधान के पास लंबा संगठनात्मक अनुभव है, जिसका लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा जिले में अपना जनाधार मजबूत करेगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरेकृष्ण प्रधान का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की भी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
Related posts:

