Advertisements
Spread the love

राजद नेता परवेज़ कुरैशी की गिरफ्तारी से बवाल, राजद ने किया विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

Advertisements

दुमका । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दुमका पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी नेता परवेज़ कुरैशी को आज सुबह करीब 4 बजे बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया गया। वे एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने दुमका आए थे।

राजद के पूर्व जिला महासचिव कंचन यादव ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि यह गिरफ्तारी सत्ताधारी दल के इशारे पर विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताया।

राजद ने परवेज़ कुरैशी की अविलंब रिहाई और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन और चुनाव बहिष्कार जैसे कदम उठाएगी।

राजद ने कहा कि जल्द ही चुनाव आयोग को भी इस संबंध में पत्र सौंपा जाएगा