Advertisements
Spread the love

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार को मिला सम्मान

Advertisements

संवाददाता : अभिजीति सेन

जमशेदपुर । पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंसस सुनील गुप्ता, बागबेड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव समेत स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

ग्रामीण कार्य विभाग (आर्या) के तहत ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से 4.30 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण होना है। यह सड़क कॉलोनी के रोड नंबर 1 से 6 के क्रॉस रोड को जोड़ते हुए रोड नंबर 1 और 4 की मुख्य सड़क से भी कनेक्ट करेगी, जिससे स्थानीय आवाजाही में बड़ा सुधार होगा।

विधायक संजीव सरदार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अपनी पूरी टीम को नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य प्राक्कलन राशि और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूरा किया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे।

उन्होंने कॉलोनीवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा—
“सड़क बार-बार नहीं बनती। यह कई वर्षों बाद बनने जा रही है, इसलिए किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत मुझे सूचित करें।”

गौरतलब है कि शिलान्यास के बाद कार्य शुरू न होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर प्रक्रिया तेज करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद विधायक संजीव सरदार के प्रयास से यह काम शुरू हो पाया है, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

कार्यक्रम में पंसस सुनील गुप्ता, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव, ओम प्रकाश, रवि भूषण, रवि यादव और शशी कुमार उपस्थित रहे।

You missed