Spread the love

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के जंतु विज्ञान के स्नाततोर के छात्र छात्रों ने गुरुवार की सुबह साहिबगंज से गुजरने वाली एक मात्र उत्तर वाहिनी गंगा नदी का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डॉल्फिन पर प्रोजेक्ट कार्य हेतु साहेबगंज के ओझा टोली घाट ,मुक्तेश्वर घाट, शकुंतला सहाय घाट, सकरीगली, समदा नाला, बंदरगाह का भ्रमण किया एवं डॉल्फिन के सैंपल हेतू लाइव फोटोग्राफ्स किए तथा उसके विषय में विस्तार से जानकारी उपायुक्त रामनिवास यादव एवं डीएफओ मनीष तिवारी से हासिल किया। पी जी हेड डॉ निलेश कुमार के निर्देशन में इन छात्र-छात्राओं का प्रोजेक्ट वर्क हेतु टॉपिक डॉल्फिन से संबंधित दिया गया है।
डॉल्फिन के संरक्षण -सुरक्षा साथ ही इसकी शिकार बंद हो सरकार एवं प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी, डॉल्फिन की संख्या डॉल्फिन के सुरक्षा शोध कार्य कर रहे कोन कोन सी संस्थान है, नागरिक, मछुवारे गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को डॉल्फिन सुरक्षा संरक्षण के लिए शिक्षित जागरूकता पैदा करने के लिए क्या क्या कार्य हो रहे हैं, साथ ही संख्या में बढ़ोतरी हो इसके लिए किए जा रहे प्रयासों का जानकारी लिया गया।
जिसमें डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि गंगा झारखंड के साहिबगंज जिला में 83 किलोमीटर में फैला है। अभी तक 82 डॉल्फिन का गणना किया गया है।चौड़ाई 14 किमी तक फैला है ,जो सबसे अधिक है। गहराई साठ से नवें फीट से अधिक है आदि विस्तार से छात्रों को उनके प्रश्नों का उत्तर एवं जानकारी दिया गया।
कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कार्य करने का भी निर्देश दिया। शेक्षणिक भ्रमण टीम में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के प्रीति कुमारी, नेहा सिंह ,अमित कुमार एवं साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के भूवैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह स्थानीय भूगोल के छात्र मो साहिल आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed