Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता (संथाल ब्यूरो)

Advertisements

 

क्रीड़ा भारती झारखंड की बैठक सरला बिरला सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे झारखंड के सभी 24 जिला के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में स्वागत भाषण प्रांत के अध्यक्ष फूल सिंह ने किया।जबकि संचालन प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने किया।इस दौरान सदस्यता अभियान की समीक्षा प्रांत सह मंत्री संजीत राय ने किया।उक्त बैठक में झारखंड के सभी जिला में जिला सम्मेलन तय करना ओर आगामी फरवरी में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में हज़ारों की संख्या में सहभागिता होने पर चर्चा किया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद जी महानकार , अखिल भारतीय सह मंत्री मधुमय नाथ एवम अखिल भारतीय मंत्री संजय तिवारी ने संबोधित किया। बैठक में सक्षम महिला निर्भय महिला प्रमुख डाँ पूनम सहाय एवम प्रांत उपाध्यक्ष डाँ रश्मि की उपस्थिति इस बैठक में महत्वपूर्ण रूप से थी। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत रांची क्रीड़ा भारती के संरक्षक मुनचुन राय, प्रांत सह मंत्री चंद्रदेव सिंह, अध्यक्ष अजय झा, मंत्री सुदामा वर्मा, कोषाध्यक्ष मोनू शुक्ला उपाध्यक्ष भागवत सिंह, सहित जिला के अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।
क्रीड़ा भारती साहिबगंज जिला से विभाग संयोजक डॉ रणजीत कुमार सिंह सह मंत्री लालू कुमार यादव कार्यकारणी सदस्य
विकास कुमार ठाकुर बरहेट
पुष्पा कुमारी खो- खो कप्तान
कृति कुमारी खो- खो खिलाड़ी भाग लिया।

Advertisements

You missed