Advertisements
Spread the love

बरहरवा एवं तालझारी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में कंबल का

हुआ वितरण…

 

साहिबगंज (रण विजय गुप्ता,संथल ब्यूरो) बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशानुसार जरूरतमंदों एवं सुदूरवर्ती इलाके में आदिम जनजाति के लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।आज बरहरवा प्रखंड के मिर्जापुर धोबिया पटल में प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू के नेतृत्व में 30 आदिम जनजाति परिवारों के बीच कंबल वितरण किया गया।

Advertisements

वही तालझारी प्रखंड के करणपुरा पंचायत के कचोरी, मुंडी ,अम्बेरी (बे चिरागों 1 घर मटकी पहाड़िन अवस्थित है। जो पहाड़ के छोटी पर बसा हुआ है वहाँ के पहाड़िया समुदाय के लोगो को प्रखंड विकास पदाधिकारी तलझारी के नेतृत्व में कम्बल बितरण किया गया। साथ ही मनरेगा से जल संचयन से संबंधित योजनाओ का चयन गावँ तक पहुचने के लिए पहुचपथ हेतु आवश्यक निर्देश भी दिया गया।

इस दौरान बीपीओ जेनी किस्कू,, गंगाघर मंडल जे ई, राजीव रंजन ए ई, परमेस्वर किस्कु पीएस,रोजगार सेवक हासिम राजा एवं अन्य उपस्थित थे।

You missed