Advertisements
Spread the love

मीरूडीह चौक पर सिद्धू-कान्हू प्रतिमा को नमन, हूल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला । जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर सीतारामपुर डैम के पास मीरूडीह चौक स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा के समक्ष 30 जून, हूल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू एवं चांद-भैरव को नमन कर उनकी वीरता को याद किया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा के वरीय नेता बास्को बेसरा और डॉ. बेसरा ने की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समुदाय के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है, जिसने आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों की नींव हिला दी थी। सिद्धू-कान्हू एवं चांद-भैरव जैसे रणबांकुरों के अदम्य साहस को याद करते हुए यह दिन आदिवासी विद्रोह की गौरवगाथा को पुनर्जीवित करता है।कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता बास्को बेसरा ने साहिबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने की घटना की तीखी आलोचना करते हुए इसे राज्य सरकार की तानाशाही करार दिया। श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भुंडा बेसरा,अमित सिंहदेव, पंकज सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, खिरोद सरदार, प्रकाश रंजन,झरना मन्ना, मिसर बाँसरियर आदि सम्मिलित थे।

You missed