Advertisements
Spread the love

चांडिल में अवैध कारोबार चरम पर,  संदीप मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

रिपोर्ट :  कल्याण पात्रो

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध लॉटरी, देशी शराब की चुलाई, अवैध आयरन-स्टील कटिंग टाल और अवैध खनन जैसे गैरकानूनी कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मंडल ने प्रशासन पर मौन रहने और झारखंड सरकार को भारी राजस्व नुकसान होने का आरोप लगाया है। संदीप मंडल ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संदीप मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता है तो वे प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और मामले की शिकायत करेंगे। संदीप मंडल ने अपने आवेदन में कहा कि चांडिल अनुमंडल में संगठित रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है जिससे समाज और सरकार दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि अवैध कारोबारों पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून लागू किया जाए और दोषियों को कानूनी दायरे में लाया जाए ताकि कोई भी इन गैरकानूनी गतिविधियों को चलाने का साहस न कर सके। संदीप मंडल ने इस ज्ञापन की एक प्रति झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी भेजी है ताकि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और त्वरित कार्रवाई करे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चांडिल प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या अवैध कारोबारों पर लगाम लगाई जाती है या नहीं। समाज के जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों की इस मामले पर करीबी नजर बनी हुई है।

वही संदीप मंडल ने कहा कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से की जाएगी शिकायत

You missed