
दुमका में शुरू हुआ “संग्राम फैमिली एवं गार्डन रेस्टोरेंट” पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा ने किया उद्घाटन

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता
दुमका । शहर के ए.एन. कॉलेज रोड, नूतन पहाड़ी रिंग रोड स्थित “संग्राम फैमिली एवं गार्डन रेस्टोरेंट” का भव्य उद्घाटन रविवार को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा ने फीता काटकर किया।
इस आधुनिक और परिवार-हितैषी रेस्टोरेंट का संचालन रितिक कुमार सिंह कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के मौके पर पूर्व अध्यक्ष श्वेता झा ने कहा —
“यह रेस्टोरेंट दुमका जैसे शहर के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है। अब स्थानीय लोग परिवार के साथ एक सुकून भरा माहौल और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे। रितिक ने यह पहल कर शहर को एक नई पहचान दी है।”
संचालक रितिक कुमार सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए साफ-सुथरा वातावरण, गार्डन ज़ोन, आधुनिक इंटीरियर, और पारिवारिक डाइनिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं दुमका में ही उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी, व्यापारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उद्घाटन के साथ ही रेस्टोरेंट में आने वाले पहले ग्राहकों का स्वागत विशेष छूट और पारंपरिक व्यंजनों से किया गया।

