Advertisements
Spread the love

गूंज मेला के सातवें दिन संथाली गानौ का हा धमाल…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डालबांगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित 19वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के सातवें दिन संथाली म्यूजिकल कार्यक्रम आदिवासी अभिनेत्री डगर टुडू शामिल हुई. इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा राज्य से बीजेडी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभेंदु मंगराज तथा आदिवासी अभिनेत्री डगर टुडू ने संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माला पहनाकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Advertisements

इस दौरान आदिवासी अभिनेत्री डगर टुडू ने एक से बढ़कर एक रंगारंग संथाली गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. आदिवासी अभिनेत्री डगर टुडू को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा लोग संथाली गीत पर खूब झूमते नजर आए. इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया साहेब राम मांडी, दशरथ मुर्मू, श्याम मांडी, रामजीत बास्के आदि उपस्थित थे.

You missed