Advertisements

साउंड सिस्टम लाने के क्रम में 11 हजार के चपेट में आने से एक
युवक की घटना स्थल पर मौत . ……
सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत लंका टोला में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिले आनन- फानन में ईलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक का नाम सुदामा शर्मा बताया जा रहा है.
Advertisements

बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के अवसर पर पंडाल में साउंड सिस्टम लगाया गया था, विसर्जन के बाद सोमवार सुबह युवक साउंड सिस्टम खोल रहा था इसी क्रम में 11 हजार वोल्ट के नीचे लगे ट्रम्पेड खोलने के क्रम में युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी आरआईटी थाना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को टीएमएच भिजवाया. जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

