Advertisements
Spread the love

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो हुए गंभीर रूप से घायल…

सरायकेला  Sanjay : दो अलग अलग घटी सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग और बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग पर शिमला के समीप घटी. जिसमे शिमला गांव निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग तियाड़ी बानरा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. तियाड़ी बानरा बगल के किसी गांव में मागे पर्व मनाने गए थे. गांव वापसी के दौरान शिमला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए.

Advertisements

घटना के बाद घायल बुजुर्ग को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है. दूसरी घटना सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप घटी. घटना में एक बाईक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को रोड एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया. घटना में युवक को अंदरूनी चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया था. बेहोश होने की वजह से युवक की पहचान नही हो सकी है.

You missed