Spread the love

रेंगोगोड़ा में श्री साईं सेवा संस्थान नामक संस्था का हुआ

नवोदय..

सरायकेला Sanjay । खरसावां प्रखंड के रेंगोगोड़ा गांव में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समूचे कोल्हान प्रमंडल से तकरीबन 70 की संख्या में बुद्धिजीवी उपस्थित हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री साईं सेवा संस्थान नामक स्वयंसेवी संस्था का नींव रखा गया। सुभद्रा महतो की अध्यक्षता में आयोजित उक्त आमसभा में नवोदित श्री साईं सेवा संस्थान नामक स्वयंसेवी संस्था के संचालन के लिए कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

जिसमें सुभद्रा महतो को अध्यक्ष, कालीपद महतो को उपाध्यक्ष, सुलेखा महतो को सचिव, तरुण कुमार महतो को सह सचिव, सरस्वती महतो को कोषाध्यक्ष, ज्योत्सना महतो, बबलू महतो, शशांक शेखर प्रधान, राजाराम महतो, सुबोध कुमार महतो, सुधांशु महतो, खिरोद चंद्र महतो, डॉ ज्योति कुमार सिंह, जितेंद्र महतो एवं सावनी बोदरा को सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही घनपत महतो, विश्वनाथ पड़िहारी एवं डॉ योगेंद्र प्रसाद को श्री साईं सेवा संस्थान का मुख्य संरक्षक बनाया गया।

मौके पर नव चयनित सचिव सुलेखा महतो द्वारा संस्था का स्मृति पत्र और नियमावली का वितरण किया गया। मुख्य संरक्षक डॉ योगेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर घोषणा किया कि आगामी 15 जनवरी को आखान यात्रा के उपलक्ष्य में नवोदित संस्था द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक घनपत महतो ने संस्था के मुख्य उद्देश्यों के संबंध में बताया कि अनाथ, दिव्यांग, असहाय गरीब बच्चों एवं वृद्धजनों का नि:शुल्क उपचार एवं परामर्श तथा उनके स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य संस्थान का संचालन करना तथा रोगियों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना और नेत्रहीनों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच एवं नेत्र से संबंधित विभिन्न रोगों का उपचार करना सहित अन्य सामाजिक सेवा के कार्य किए जाएंगे।

Advertisements

You missed