Spread the love

जिप सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में कोलाबीरा कार्यालय में भाजपा की हुई बैठक; चुनाव की तैयारी को लेकर की गई चर्चा . . .

सरायकेला: SANJAY

जिला परिषद सदस्य सह खूंटी लोकसभा क्षेत्र से खेल, युवा कार्य, पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग के भाजपा सांसद प्रतिनिधि सह ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी के संस्थापक प्रमुख शंभू मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक कोलाबीरा स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव-2024 में क्षेत्र से भाजपा की जीत को लेकर किए जा रहे कार्य पर मंथन करते हुए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय सानो दास को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन प्रार्थना करते हुए किया गया। मौके पर शंभू मंडल ने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की विशेष लहर है। सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने आशा जताई कि चुनाव में क्षेत्र से भाजपा को विशेष बढ़त मिलेगी। इस अवसर पर पागा सरदार, कालीपद सरदार, विनोद मंडल, सुकरा सरदार, चंद्रमोहन सिंह सरदार, नरहरि सरदार, शिवनाथ सरदार, पंकज सरदार, अमर सरदार, मोहित सिंह सरदार, राजेन सिंह सरदार, बृहस्पति सरदार, शंभू सरदार, मंगल सरदार, जय सिंह सरदार, सत्यनारायण सिंह सरदार, गणेश सरदार, अर्जुन सरदार, विक्रम सिंह सरदार, सुरेश लोहार, मंगल महतो, सुबेश हांसदा, गुरुपद, गौतम दास, छबिलाल कुंभकार, भुवनेश्वर स्वर्णकार सहित अन्य सभी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed