Spread the love

जिला स्तरीय कुकिंग कंपटीशन :

चांडिल की रसोईया माता भोजन पकाने में जिले में रही अव्वल,

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग…

सरायकेला Sanjay :  जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की रसोईया माताओं के बीच मंगलवार को जिला स्तरीय कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। सरायकेला के प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में आयोजित उक्त जिला स्तरीय कुकिंग कंपटीशन में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, एमआईएस कोऑर्डिनेटर अमित विश्वकर्मा, सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, संकुल साधन सेवी संचिता महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के सभी 9 प्रखंडों से आई प्रखंड स्तरीय विजेता रसोईया माताओं ने अपने साथ लाए खाद्य एवं जलावन सामग्रियों से एमडीएम मेनू के अनुसार भोजन पकाए।

जिसे बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के बाल संसद की प्रतिनिधियों ने चखा। जिसके बाद कुल 5 गतिविधियों में 100 अंकों का मूल्यांकन करते हुए चांडिल प्रखंड की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि खरसावां प्रखंड की रसोईया माताएं द्वितीय स्थान पर उपविजेता रहे। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक दोनों ने ही विजेता रसोइया माताओं को शुभकामना देते हुए सभी रसोईया माताओं से विद्यालय के छात्रों के हित में रुचिकर और पौष्टिक भोजन पकाने और परोसने की अपील की।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…