Advertisements
Spread the love

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने किया नमन . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्य जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर एनआईटी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में झारखंड क्षेत्र में न सिर्फ अंग्रेजो को खदेड़ा गया। बल्कि राजा रानी शासन प्रणाली का भी उनके द्वारा विरोध किया गया था.

बिरसा मुंडा सदियों तक अमर रहते हुए पूजे जाएंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव, जिला कांग्रेस महासचिव रामशंकर पाण्डेय, महासचिव कुणाल रॉय, सचिव संदीप गोप, राजू कुमार, दिनेश त्रिवेदी, भोलू यादव, रवि कुमार, अरविंद प्रसाद, अभिजीत मुखर्जी, दीपक कारवा, रमेश सरदार आदि उपस्थित रहे।

You missed