Advertisements
Spread the love

गर्जन के साथ हल्की बारिश के बाद भी भारी उमस और गर्मी से बेहाल आम जनजीवन; तापमान में गिरावट से मिली राहत  . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

सरायेकला-खरसावां जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिसके कारण इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान होने लगे थे। नदी, नाले, कुएं तालाब सूखने लगे थे। ऐसे में मानसून की दस्तक भर से ही लोगों ने राहत की सांस ले ली है।

भले ही मानसून समय से दो दिन पहले केरल पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आम तौर पर मानसून एक जून तक केरल पहुंचता है और इसके बाद 5 जून तक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में प्रवेश करता है।

लेकिन इस बार मानसून समय से पहले ही आ गया है।

मानसून बंगाल के बार्डर तक पहुंचने का है। बता दें कि मौसम विभाग ने मानसून के 30-31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन इससे पहले ही मानसून की केरल में एंट्री हो गई है।

तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार:- सरायकेला-खरसावां जिले में तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। कभी धूप निकलने व कभी बारिश होने संभावना बनी हुई है। आकाश में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को जिला तप रहा था लेकिन शुक्रवार को अधिकत्तम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।