Advertisements
Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की मनाई पुण्यतिथि . . .

  • सरायकेला संजय 

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि आदित्यपुर 2 एनआईटी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाया गया। सर्वप्रथम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर के कांग्रेसी जनों ने धरती आबा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उन्हें फूल माला पहनाकर बिरसा मुंडा अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए।

Advertisements

मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा अदम्य साहस, प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया। वह अतुलनीय एवं अविस्मरणीय है। धरती आबा झारखंड के माँ माटी एवं मानुष के भगवान के रूप में सदैव पूजे जाएंगे। प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने कहा कि बिरसा मुंडा एक आंदोलनकारी एवं सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में झारखंड समेत देशभर के आदिवासियों के जननायक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के महामंत्री रामा शंकर पांडे, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, जिला महासचिव गंभीर सिंह, जिला सचिव महिला नेत्री वैजयंती बारी, जिला महासचिव कुणाल राय, जिला सचिव प्रकाश मंडल, राजद नेता आरके अनिल, जिला सचिव दारा सिंह, रवि कुमार राकेश ठाकुर, फूलोंत्यासुम, संदीप गोप आदि उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?