Advertisements
Spread the love

जिला साइकिलिंग टीम गढ़वा के लिए हुई रवाना…

सरायकेला Saraikela । आगामी 22 से 24 दिसंबर तक गढ़वा में आयोजित होने वाले रेसिंग रोड रेस प्रतियोगिता के लिए जिले की 25 सदस्यीय जिला साइकिलिंग की चयनित टीम गढ़वा के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर चौका थाना प्रभारी धर्मराज सिंह ने चौका थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर जिला साइकिलिंग टीम को रवाना किए। इससे पूर्व उन्होंने टीम के सभी साइकिलिस्टों की हौसला अफजाई करते हुए सभी को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सरायकेला-खरसावां जिला साइकलिंग एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने भी सभी साइकिलिस्टों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Advertisements