Advertisements
Spread the love

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय हुई बैठक . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष विजय लेंका की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सरायकेला के कुदरसाई स्थित न्यू बस स्टैंड परिसर में आयोजित उक्त बैठक का संचालन शंकर बारिक ने किया। बैठक में संघ के चिर परिचित मांग वेतनमान या वेतनमान समतुल्य मानदेय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बताया गया कि चुनाव तक मुख्यमंत्री द्वारा धैर्य रखने का आश्वासन संघ को दिया गया था।

चुनाव संपन्न हो जाने के पश्चात अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। बताया गया कि आगामी 9 जून को रांची में संघ की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित है। जिसमें जिला कमेटी अनिवार्य रूप से शामिल होकर जिले के विचार को रखेगी।

सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चुनाव पश्चात प्रथम विधानसभा सत्र में सरकार सरकार मांगों को पूरा करें। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा।

बैठक में निखिल रंजन, जयराज दास, चामरू टुडू, साकेत शेखर, सीमा महापात्र, विष्णु कुमार महतो, पुस्तम हजाम, गदाधर महतो, सुभाष चंद्र महतो एवं सुष्मिता दास सहित दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षित सहायक अध्यापक मौजूद रहे।

You missed