
जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…
सरायकेला Sanjay । सरायकेला-खरसावां रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 4 और बालिका वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग में खरसावां प्रखंड विजेता और कुचाई प्रखंड उपविजेता रहा। इसी प्रकार बालिका वर्ग में खरसावां एवं सरायकेला प्रखंड संयुक्त रूप से विजेता और कुचाई प्रखंड उपविजेता रहा। रोशन सिंहदेव, कनिका सरदार, प्रिया सरदार एवं सुनाय मुंडा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।

मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक शंभूनाथ सिंह, एनके सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष पारस नाथ पथाल, उपाध्यक्ष रुपेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सोय, सह सचिव जीतू खलखो, दिवाकर सोरेन ने विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का संचालन करते हुए एसोसिएशन के सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक गणेश सी कालिंदी ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन किया जाएगा।

