Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में घायल हुए गणेश चंद्र मिश्रा की इलाज के क्रम में

हुई मौत….

सरायकेला Sanjay । सरायकेला खरसावां मुख्य सड़क मार्ग पर हांसदा मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार 48 वर्षीय गणेश चन्द्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद उसे सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया। एमजीएम जमशेदपुर में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. घटना सुबह नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक किसी काम से सिमला गांव जा रहे थे। जैसे ही हांसदा मोड़ के ब्रांच सड़क से सरायकेला खरसावां मुख्य सड़क पर पहुंचे कि खरसावां की ओर से आ रही अपाची बाइक संख्या जेएएच06क्यू0997 तेज रफ्तार से आते हुए ठोकर मार दिया। जिससे गणेश चंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद बाइक सवार मौका देख कर भाग गया. अपाची बाइक सवार खरसावां थाना के पोटोबेड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल करते हुए बाइक का पता लगा रही है।

Advertisements

You missed