Advertisements
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित हुई समीक्षा बैठक…

सभी पंचायत सेवकों को प्रशिक्षण प्राप्त करा पंचायत स्तर पर विवाह निबंधन पंजीकरण प्रारम्भ कराएं और सभी प्रखंडो में इच्छुक वीएलइ को #jharsewa आईडी प्रदान करें  : उपायुक्त…

सरायकेला  Sanjay । जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लाकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नजारात उप समाहर्ता अभय द्विवेदी, जिला सांख्यकी पदाधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मनेजर हेमंत कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विवाह निबंधन पंजीकरण कार्य में प्रगति लाने हेतु पंचायत स्तर पर विवाह निबंधन पंजीकरण प्रारम्भ करने की बात कही। उन्होंने जिला स्तर पर सभी प्रखंड के मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण प्रदान करने तथा पंचायत स्तर पर सभी पंचायत सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यम से विवाह निबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करे ताकि नवविवाहित महिलाओं को समाज कल्याण के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान उपायुक्त नें सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित कर टीम वर्क के साथ कार्यक्रम करते हुए विवाह निबंधन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

सभी प्रखंडो में इच्छुक वीएलइ को #jharsewa आईडी प्रदान करें: उपायुक्त…   समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में एक ग्यारह सौ से अधिक सीएससी सेंटर संचालित है जिनमें कुल 292 वीएलई को #jharsewa आईडी उपलब्ध कराया गया है। और 5 आवेदन लंबित है। जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को लंबित आवेदनों के नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रखंड में इच्छुक वीएलई को #jharsewa आईडी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि #jharsewa आईडी प्राप्त करने हेतु प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करे ताकि इच्छुक वीएलई #jharsewa आईडी हेतु आवेदन कर सकें।