Advertisements
Spread the love

खूंटी लोकसभा से प्रचंड जीत की खुशी में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कुचाई में निकाला विजय जुलूस . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

कुचाई प्रखंड में सोमवार को खूंटी लोकसभा से प्रचंड जीत की खुशी में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. जुलूस में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. कुचाई चौक से साप्ताहिक बाजार परिसर होते हुए पुन: कुचाई चौक से बिरसा स्टेडियम तक जुलूस निकाला गया.

जिसमें डीजे की धुन पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी गीतों पर जमकर नृत्य किया. स्थानीय विधायक दशरथ गागराई अपने पत्नी बासंती गागराई के साथ जमकर नृत्य किये.

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर एक नया कृतिमान स्थापित किया है.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मांगीलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष राम सोय, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, सकारी दोंगो, मुन्ना सोय, रावण सुम्बरुई, मानसिंह मुंडा, करम सिंह मुंडा, गोबरा मुंडा, सतरी सांगा, जोन पुरती, धीरज प्रधान, कृष्णा सोय, अशोक मुंडारी, धनश्याम सोय, गारदी सोय, मंटु होनहागा सहित काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

You missed