Spread the love

हैप्पी बर्थडे रजनी…..

13 की हुई रजनी का जन्मदिन वन विभाग ने14 पाउंड का केक काटकर

मनाया; हुई बर्थडे पार्टी…

सरायकेला sanjay:  जन्मदिन की बात उठते ही बर्थडे पार्टी और खूब सारी मस्ती हर किसी के जेहन में आती है। लेकिन जन्मदिन की पार्टियां सिर्फ इंसानों में ही देखी गई हैं। परंतु जब किसी जानवर के जन्मदिन की बात कहीं जाए तो अचरज सा लगता है। और बात जब किसी जानवर के जन्मदिन की पार्टी की हो तो मामला और भी अधिक उत्सुकता वाला होगा। कुछ ऐसा ही वाकया जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में देखा गया। हालांकि यह पहला अवसर नहीं था जब रजनी का जन्मदिन पहली बार मनाया जा रहा हो। वन विभाग द्वारा इससे पहले भी स्थानीय ग्रामीणों के साथ गर्मजोशी से रजनी का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष मनाया जाता रहा है। जी हां, रजनी दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी की एक वन्य जीव हथिनी है। और शुक्रवार को हथिनी रजनी के 13 वर्ष पूरे होने पर एक बार फिर से गर्मजोशी के साथ उसका जन्मदिन मनाया गया। जिसमें 14 पाउंड का केक काटा गया। और इस मौके पर स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों ने भी दिल खोलकर वन विभाग के साथ रजनी को जन्मदिन की बधाइयां दी।

बताया गया कि वन विभाग के कर्मियों को आज से 13 साल पहले 7 अक्टूबर के दिन हथिनी रजनी मिली थी। बताया गया कि वर्ष 2009 में झुंड से बिछड़ कर एक गड्ढे में रजनी हंसी हुई मिली थी। झुंड में रहने वाली मादा हथिनी रजनी हाथियों के झुंड से बिछड़ कर चांडिल के पास एक गड्ढे में फंसी मिली थी। जिसके बाद घायल अवस्था में रजनी को गड्ढे से निकालकर टाटा झूला या गया था। टाटा जू में डॉ एम पालित की देखरेख में काफी दिनों तक रजनी का इलाज हुआ। रजनी के ठीक होने के बाद उसे दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी माकुलाकोचा लाया गया। दलमा के माकूलाकोचा चेक नाका में बकायदा इस हथनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया। और उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके बाद से वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में रहते हुए हथिनी रजनी वहां के लोगों के साथ घुलमिल गई। हथिनी रजनी के जन्मदिन आयोजन को लेकर दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के माकूलाकोचा नाका पर मनोहरी तैयारी की गई। जिसमें केक काटे जाने के बाद सभी ने तालियां बजाकर हैप्पी बर्थडे रजनी करते हुए रजनी को उसका पसंदीदा खाना अपने हाथों से खिलाया।

इस संबंध में दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि खुशी के ऐसे मौके आयोजन कर लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि अपने घर पर बच्चों का जन्मदिन मनाया जा सकता है तो जीवन से जुड़ा वन्य प्राणी का जन्मदिन भी इतना ही महत्वपूर्ण होना चाहिए। रजनी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों को वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक करना भी मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण पर ही जीवन का अस्तित्व टिका हुआ है। क्योंकि यदि वन्यजीव सुरक्षित नहीं रहेंगे और पर्यावरण संरक्षित नहीं रहेगा तो जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मौके पर उन्होंने सभी से पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ वन्यजीवों की रक्षा करने की भी अपील की। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी सहित सभी वनरक्षी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

हथिनी रजनी के जन्मदिन के साथ-साथ वन विभाग द्वारा मनाया जा रहे वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह को लेकर मौके पर बच्चों के बीच वन्य जीवो के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। जिसने रेजर दिनेश चंद्रा ने स्कूली बच्चों के बीच वन्य जीवो से बचाव एवं उनके संरक्षण तथा वन सुरक्षा से संबंधित प्रसार पुस्तिका का वितरण भी किया।

Advertisements

You missed