Advertisements
Spread the love

18 युवक वर्षीय रवि चंद्र ने की खुदकुशी……

सरायकेला Sanjay । कुचाई थाना अंतर्गत पोंडाकाटा गांव में अपने मामा के घर रह रहे 18 वर्षीय रवि चंद्र महतो ने खुदकुशी कर ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचाई क्षेत्र के मुंडादेव गांव का रहने वाला रवि चंद्र महतो बचपन से ही अपने मामा के घर पोंडाकाटा में रहता था। जो फिलहाल गुजरात में काम कर रहा था। और 15 दिन पहले ही गुजरात से वापस अपने मामा घर पोंडाकाटा आया हुआ था। घटना के दिन बीते सोमवार की देर दोपहर भोजन करने के पश्चात अपने कमरे में गया हुआ था। शाम के तकरीबन 4:00 बजे जब घर वालों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह धरनी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। कुचाई पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला लाया गया। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक रवि चंद्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। युवक रवि चंद्र के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisements