Advertisements
Spread the love

भुरकुली में 24 प्रहर राधा गोविंद संकीर्त्तन का हुआ समापन . . .

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के भुरकुली में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित 24 प्रहर राधा गोविंद अखंड हरि संकीर्त्तन का भव्य धुलौट व गावं परिभ्रमण के साथ समापन हुआ। भुरकुली के राधा गोविंद मंदिर में 17 फरवरी को गंधा दिवस के साथ संकीर्त्तन का शुभारंभ हुआ था। 18 फरवरी को विधिपूर्वक पूजा अर्चना के साथ राधा गोविंद नाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ जो अनवरत 24 प्रहर तक जारी रहा जिसका सोमवार को कुंजभंग,धुलौट व महंत विदाई के साथ समापन हुआ। संकीर्त्तन में मुख्य रुप से जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,भाजपा नेता गणेश माहली व अन्य अतिथियो ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख,शांति व समृद्वि की मंगलकामना की। राधा गोविंद अखंड संकीर्त्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय सा हो गया। संकीर्त्तन के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष पंचानन मंडल,सदस्य हिमांशु मंडल,अशोक मंडल,महेश्वर मंडल,अश्विनी मंडल,सुरेन्द्र मंडल,दिलीप मंडल,विजय मंडल, जीतवाहन मंडल,रंजीत मंडल,जीतेन्द्र गोप व मनोज मंडल समेत समस्त ग्रामीणो का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?