Spread the love

एआईडीवाईओ ने महानायक बिरसा मुंडा का 147वीं जयंती सरायकेला पुराना बस स्टैंड

चौक में मनाई…

सरायकेला। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन AIDYO (युवा संगठन) के बैनर तले आजादी आंदोलन के महानायक वीर बिरसा मुंडा का 147वीं जयंती मर्यादापूर्वक सरायकेला पुराना बस स्टैंड चौक में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव देवा मुखी ने किया। तत्पश्चात बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण व क्रांतिकारी गीत से आरंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शिक्षक संजय रोहिदास एवं AIDYO के झारखंड राज्य अध्यक्ष सुशांत सरकार ने कहा कि बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उस शोषणहीन समाज के सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाएंगे, जिसे बिरसा ने कभी देखा था। आज देश में गरीबी, भूखमरी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अशिक्षा लगातार बढ़ती जा रही है। यदि बिरसा के सपने को सार्थक करना है, तो उसका एक ही रास्ता है, वह है आज देश में चल रहे तमाम शोषण जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना, सभी को एकजुट करना। एवं फिर से एक और उलगुलान की शुरूआत करना। इस उपलक्ष्य मे कोटेशन एग्जीबिशन तथा Book स्टॉल का भी आयोजन किया गया। जहाँ पर छात्र-नौजवान, मजदूर, किसान की भीड़ उमड़ी और लोगों ने किताबें भी खरीदी। कार्यक्रम का समापन एक क्रांतिकारी गीत “गांव छोड़व नहीं जंगल छोड़व नहीं” से किया गया। और सभी ने संकल्प लिया कि बिरसा मुंडा के विचार एंव आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षक बोकेश्वर् महतो, AIDYO झारखंड राज्य सचिव हाराधन महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष उदय तंतुवाई, कार्यालय सचिव संदीप कुमार के साथ-साथ एमपी सिंह सरदार, ईटाकूदर पंचायत के उपमुखिया धीरज कुमार महतो, परी वाला महतो तथा छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed