Advertisements
Spread the love

आयोजित किए जा रहे स्वच्छता लीग

के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन

किया गया… चला साफ-सफाई

अभियान भी….

सरायकेला Sanjay । 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता लीग के तहत सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक के नेतृत्व में इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण से स्वच्छता रैली निकालकर समूचे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्वच्छता संदेश दिया गया।

Advertisements

सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर पहुंच कर स्वच्छता रैली का समापन किया गया। इस मौके पर जगन्नाथ श्री मंदिर पूरे परिसर की सफाई की गई। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक नहीं लोगों को स्वच्छ रहने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित सभी वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, नगर प्रबंधक महेश जारिका, दुखु राम साहू, समस्त सफाई मित्र, नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी एवं नेहरू युवा केंद्र के सदस्य शामिल रहे।