Advertisements
Spread the love

राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता के लिए जिले के

40 खिलाड़ियों का दल हुआ रांची रवाना……

सरायकेला : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता के लिए जिले के 40 खिलाड़ियों का दल रांची के लिए रवाना हुआ।

Advertisements

 

राज्य के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र केंद्रों में नामांकन हेतु आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिले के 10 से 12 वर्ष के 20 बालक एवं 20 बालिकाएं का चयन किया गया है । जिला स्तर पर आयोजित चयन शिविर में चयनित इन प्रतिभाओं का अंतिम चयन 4 मार्च तक बिरसा मुंडा स्टेडियम होटवार, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होगा। इन खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रांची में आयोजित चयन शिविर में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल खेलों में नामांकन हेतु प्रतिभाओं का चयन होगा।

इस टीम के नेतृत्व फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक बलराम महतो, तीरंदाजी केंद्र के प्रशिक्षक बी एस राव, कस्तूरबा राजनगर की खेल शिक्षिका रजनी टोप्पो एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालय सरायकेला की खेल शिक्षिका दिव्या रोज जोजो कर रहे हैं ।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?