Spread the love

जेटेट सफल सहायक अध्यापक संघ की हुई जिला स्तरीय बैठक; आगामी 18 को

मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति…..

सरायकेला Sanjay  जेटेट सफल सहायक अधापक संघ की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश कोर कमिटी सदस्य सत्यप्रकाश महतो की अध्यक्षता में गौरांगडीह स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित की गई। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष बादल सिंह सरदार द्वारा जिला के सभी प्रखंड से उपस्थित सभी जेटेट सफल सहायक अध्यापको से राय लिया गया। एवं सभी प्रखंड ने अपना- अपना राय एवं सुझाव दिया। एवं कहा गया कि आगामी 18 अक्टूबर को प्रदेश कमेटी द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में रांची के मोरहाबादी मैदान में शत प्रतिशत उपस्थिति देकर आंदोलन में भागीदारी निभाएंगे।

Advertisements

इसके लिए हुंकार भरी गई। बैठक का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष बादल सिंह सरदार ने कहा कि सरकारी शिक्षक बनने की सारी अहर्ता रख रहे जेटेट सफल सहायक अध्यापकों की जायज मांग को सरकार नजरअंदाज करने का काम कर रही है। जिसे देखते हुए अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 18 अक्टूबर को जिले के तमाम जेटेट सहायक अध्यापक रांची के मोरहाबादी मैदान में पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से जेटेट सफल सहायक अध्यापक संघ के जिला कमिटी विस्तार भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से तिलक प्रसाद महतो को जिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार महतो को जिला महासचिव, अतुल चन्द्र महतो को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित जेटेट सफल सहायक अध्यापक गोपाल सिंह सरदार, इन्द्र देव महतो, कौशल्या महतो, जिला कोषाध्यक्ष कार्तिक महतो, जिला सचिव भीष्मदेव सिंह मुण्डा, रयबुनाथ कैवर्त, शिवशंकर सुरेन, सुजीत कुमार महतो, अशोक महतो, आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed