Advertisements
Spread the love

आज से महालिमोरुप रेलवे फाटक दो दिन बंद रहेगा….

सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत महालिमोरुप व सीनी रेलवे स्टेशन के बीच महालिमोरुप आउटर पर जगन्नाथपुर व मुरुप के समीप स्थित रेलवे फाटक में रेल पथ मरम्मती कार्य को लेकर नौ अप्रैल शनिवार से 10 अप्रैल रविवार तक दो दिन पूरी तरह बंद रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए रेलपथ विशेष सीनी के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि महालिमोरुप व सीनी रेलवे स्टेशन के बीच महालिमोरुप आउटर पर स्थित रेलवे समपार संख्या 159 में रेल पथ मरम्मत कार्य होने के कारण रेलवे फाटक 9 अप्रैल से 10 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्ण रुप से बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे फाटक से यातायात व्यवस्था पूर्ण रुप से बाधित रहेगी। उन्होने सीनी ओपी व रेलवे पुलिस को पत्र जारी कर फाटक में विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Advertisements

You missed