Advertisements
Spread the love

गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान बने भारत तिब्बत सहयोग

मंच के झारखंड प्रांत के युवा विभाग प्रकल्प के सह प्रचार

प्रमुख…

 

सरायकेला। भारत तिब्बत सहयोग मंच के महिला विभाग प्रकल्प झारखंड प्रांत और युवा विभाग प्रकल्प झारखंड प्रांत चेन्नई समिति का गठन किया गया। मंच के अध्यक्ष संजय प्रधान, वरीय उपाध्यक्ष रवि कांत मिश्रा, महामंत्री विकास जायसवाल एवं महामंत्री संजय कुमार ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। जिसमें गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान को भारत तिब्बत सहयोग मंच के झारखंड प्रांत के युवा विभाग का सहप्रचार प्रमुख बनाया गया है। सामाजिक कार्य में बेहतरीन कार्य के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements

गजेंद्र नाथ चौहान ने बताया है कि वर्तमान केंद्र सरकार चीन को हर स्तर पर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। ऐसे में मंच के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि चीन के नापाक मंसूबों के खिलाफ पूरे देश में जन जागरण अभियान को और तेज किया जाए। मंच के माध्यम से देशवासियों को यह बताया जाए कि चीन आर्थिक रूप से जितना कमजोर होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा। इसे एक अवसर मानकर सभी को राष्ट्र एवं समाज की सेवा में लगने की उन्होंने अपील की है। उन्होंने कहा है कि मंच अपने मिशन में जरूर कामयाब होगा। और सभी कार्यकर्ताओं के सर्वश्रेष्ठ योगदान से झारखंड प्रांत अग्रणी भूमिका में रहेगा।

You missed