Spread the love

जस्टिस ऑन व्हील न्याय रथ पहुंचा जिला, पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

सरायकेला Sanjay  झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार झालसा के निर्देशानुसार जस्टिस ऑन व्हील न्याय रथ का कार्यक्रम सरायकेला-खरसावां जिले में दिनांक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तय किया गया है। झालसा के निर्देशानुसार जस्टिस ऑन सरायकेला-खरसावां जिले में आ चुका है। जिसका विधिवत झंडा दिखाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, जिला न्यायाधीश प्रथम अमित शेखर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने न्याय रथ को रवाना किया। बताया गया कि यह न्याय रथ प्रत्येक दिन अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिला के सभी प्रखंडों में घूम-घूम कर विधिक सेवा की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा। बृहस्पतिवार के लिए रवाना किए गए न्याय रथ के साथ दो पैरा लीगल वालंटियर और पैनल अधिवक्ता दुर्गा चरण जोंको सरायकेला प्रखंड के विभिन्न इलाके में विधिक जागरूकता हेतु प्रस्थान किये गए। प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने इस मौके पर कहा कि आम लोग न्याय रथ के माध्यम से भी आवेदन देकर अपनी समस्याओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंचा सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

You missed