Advertisements

जेजेए गम्हारिया प्रखंड के महासचिव बने के दुर्गा राव
कांड्रा : झारखंड जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन के गम्हरिया प्रखंड कमेटी की एक बैठक संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक मे जेजेए के प्रदेश महासचिव अभय लाभ और जेजेए गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार संयुक्त रुप से पत्रकार कांड्रा निवासी के ० दुर्गा राव को प्रखंड महासचिव मनोनीत किया। नवनियुक्त महासचिव के दुर्गा राव ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं बखूबी से निभाऊंगा। संगठन के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए पत्रकार हित में कार्य करता रहूंगा।
Advertisements

Related posts:

