Advertisements
Spread the love

सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ बने कांग्रेस के राजनगर

प्रखंड अध्यक्ष…..

सरायकेला। सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि रहे मोतीलाल गौड़ को कांग्रेस पार्टी के राजनगर प्रखंड का नया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस प्रदेश कमेटी द्वारा मोतीलाल गौड़ के मनोनयन पर प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उल्लास देखा जा रहा है। वहीं मोतीलाल गौड़ ने राजनगर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अपने मनोनयन पर कांग्रेस प्रदेश कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि देश को आज कांग्रेस पार्टी की आवश्यकता है। जो समूचे देश को एकताबद्ध रखने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि संगठन में उनकी प्रथम प्राथमिकता प्रखंड के संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया जाएगा। और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।

Advertisements

You missed