Spread the love

वृक्ष रक्षाबंधन विशेष रिर्पोट : सरायकेेला (संजय मिश्रा)

“हे वृक्ष,तुम हो पृथ्वी पर जीवन के आधार करेंगे,ताउम्र तुम्हारी रक्षा”

इस संकल्प के साथ वन विभाग ने वनवासी ग्रामीणों के साथ मनाया वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव..

विशेष रिर्पोट : सरायकेेला (संजय मिश्रा)  वृक्ष, वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षा के उद्देश्य से वन विभाग ने इस वर्ष नए इनोवेशन के साथ रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया। जहां वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को वन एवं पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इसके तहत सरायकेला वन प्रमंडल अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम गिद्दीबेड़ा वन क्षेत्र में आयोजित किया गया।

जहां जिला वन एवं पर्यावरण संरक्षण पदाधिकारी आदित्य नारायण ने उपस्थित होकर वृक्षों को रक्षा सूत बांधते हुए ग्रामीणों को वन एवं वृक्षों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प दिलवाया। मौके पर सरायकेला वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र के 108 वृक्षों को रक्षा सूत बांधकर वृक्ष एवं वन की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। मौके पर सरायकेला वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रकाश चंद्रा ने कहा कि वृक्ष एवं वन पर्यावरण के फेफड़े हैं। जो पर्यावरण को स्वच्छ रख कर धरती पर जीवन को स्वस्थ बनाते हैं। हरियाली और वनों के होने से समय पर पर्याप्त वर्षा की प्राप्ति होती है। और मिट्टी का कटाव जैसे दुष्परिणामों से सुरक्षा प्राप्त होती है।

वन क्षेत्रों के विकास से अतिवृष्टि और अनावृष्टि पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने सभी को हर हाल में वृक्ष एवं वनों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। मौके पर फॉरेस्टर शुभम पंडा एवं देवेंद्र टूडू सहित समस्त वन कर्मी भी वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव में शामिल रहे। इसके साथ ही विश्रामपुर एवं चोरबंदा वन क्षेत्र में भी वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। बताया गया कि जिले के क्षेत्र से सटे कुल 35 गांव में शुक्रवार तक वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें कम से कम 4000 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

You missed