Advertisements
Spread the love

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस ने

आयोजित की पेंशन चेतना यात्रा सह जिला अधिवेशन…..

सरायकेला। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कमेटी के तत्वाधान पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में पेंशन चेतना यात्रा सह जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एनएमओपीएस के झारखंड प्रांतीय प्रतिनिधि संजय कुमार एवं पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। अधिवेशन को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था एक बुलबुले की तरह है, जो कभी भी फूट सकता है। सभा को संबोधित करते हुए एनएमओपीएस के कोल्हान प्रभारी ब्रजमोहन यादव ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के साथ एक छलावा है। क्योंकि यह शेयर बाजार पर आधारित प्रणाली है। संगठन के जिला संयोजक अमित कुमार ने बताया कि 2004 के बाद जो भी कर्मचारी झारखंड में सरकारी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए हैं, उन सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से हटा दिया गया है। और उसके स्थान पर नई पेंशन व्यवस्था एनपीएस को चालू किया गया है। जो पूर्णत: सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय है। और सरकारी कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र खाखा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस संपूर्ण देश की सुरक्षा करती है। और वह भी इस नई पेंशन व्यवस्था के माध्यम से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि संपूर्ण संगठन इस आंदोलन के साथ है, जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती है।

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि वासुदेव महतो ने कहा कि उनका संगठन भी इस आंदोलन को मजबूती से साथ देगा। झारखंड + 2 शिक्षक संघ के प्रतिनिधि अतुल कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए झारखंड में हुई पहली बैठक से ही उनका संघ आंदोलन के साथ रहा है। और आगे भी मांग पूरी होने तक जुड़ा रहेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि राकेश ठाकुर ने कहा कि मैं खुद ही इससे ग्रसित हूं। इसलिए उनका पूरा परिवार आंदोलन के साथ कदम से कदम मिला कर खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में झारखंड + 2 शिक्षक संघ के जिला महासचिव राकेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्ण महतो, सुशील कुमार, नारायण कुमार, विजय कुमार, गंगासागर मंडल, मंजूषा जक्शन सिन्हा, दुर्गा चरण, मनमोहन कुमार, जवाहरलाल महतो, गणेश पांडे, सुधीर, रंजीत रविदास, मृत्युंजय कर, बलराम, सुनील कुमार एवं दुर्गा महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे