Advertisements
Spread the love

पीएनबी आरसेटी की टीम ने किया फील्ड निरीक्षण

 

सरायकेला। दिए जा रहे प्रशिक्षण का जमीनी हकीकत जानने को लेकर पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय सहायक इंद्रजीत कैवर्त एवं संकाय सदस्य गोविंद कुमार रॉय द्वारा फील्ड निरीक्षण किया गया। इसके तहत उक्त दोनों खरसावां प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव का भ्रमण किए।

Advertisements

जहां पीएनबी आरसेटी से आजीविका पशु सखी का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार कर रही लक्ष्मी महतो की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। जिसमें लक्ष्मी महतो द्वारा गांव के सारे पशुओं को एकत्रित कर दवा पिलाते हुए पाया गया। मौके पर जेएसएलपीएस के अमरेश कुमार एवं पल्लवी कुमारी की उपस्थिति में लक्ष्मी महतो के द्वारा स्वरोजगार को लेकर किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की गई।