Advertisements
Spread the love

नपं के विकास कार्य गुणवत्ताहीन, देखरेख का अभाव:

मनोज कुमार चौधरी…….

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों की निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में घटिया निर्माण पर काफी नाराजगी जताई। एवं उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य बर्दाश्त से बाहर है।

Advertisements

नगर पंचायत द्वारा जनता के सुविधा हेतु विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाती है। लेकिन विभागीय अभियंता नहीं होने के कारण विकास कार्यों की देखरेख और निगरानी ना के बराबर हो रही है। जिसके कारण योजनाओं की गुणवत्ता पर काफी असर पड़ रहा है। पूर्व में सरायकेला नगर पंचायत के सौंदर्यीकरण के लिए तीन चौक अनुमंडल चौक, बिरसा चौक एवं अटल चौक का कार्य संवेदक को आवंटित हुआ था। लेकिन गलत तरीके से डीपीआर बनाया गया। और वर्षों पुराने डीपीआर के अनुसार लोहे की ग्रिल सीमेंट का प्लास्टर और पीली मिट्टी से रंग रोगन कर शहर की सुंदरता खराब करने का काम किया गया।

वहीं दूसरी ओर बिरसा मुंडा स्टेडियम में लोगों के सेहत के लिए जिम की स्थापना की गई। लेकिन 1 वर्ष भी नहीं टीका। जिम के सभी कलपुर्जे खराब हो गए। इसी प्रकार रोड नाली और अन्य अधिकतर विकास कार्य गुणवत्ताहीन एवं असंतोषजनक है। कार्यपालक पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। तथा उपायुक्त से पत्राचार कर जिम्मेदार और समय देने वाले अभियंताओं को प्रतिनियुक्त करने हेतु पत्र लिखें।