Advertisements

हुदू पंचायत के चारों बुथ कमेटी का भाजपा द्वारा किया गया गठन…..
सरायकेला SANJAY । भाजपा नेता सह समाजसेवी राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुदू पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। जिसमें भाजपा नेता गणेश महाली की उपस्थिति में हुदू पंचायत के चारों बूथ कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसके तहत बूथ संख्या 1 के लिए पाण्डू राम सरदार, बूथ संख्या दो के लिए मनसा मुर्मू, बूथ संख्या तीन के लिए गणेश सरदार एवं बूथ संख्या 4 के लिए छुटूलाल महतो को बूथ अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली ने सभी नव मनोनीत बुथ अध्यक्षों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और आम जनता के हित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला:जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की नायाब पहल महिला शक्ति पेट्रोलिंग की हुई शुरुआत...
कदमा में चोरी का सिलसिला रहा जारी मंदिर के बाद अब चोर मेडिकल दुकान को बनाया निशाना, उलियान के एक मेड...
सीटी बजाओ, उपस्थित बढ़ाओ के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीटी बजाने की तस्वीरें छायी; डीएसई ने स्कू...

