Spread the love

विजयादशमी पर अपराजिता पूजन के साथ राजपरिवार ने धारण किए शस्त्र,

क्षत्रिय खंडायतो ने भी किया परंपराओं का पालन….

सरायकेला। महासप्तमी पर वनदुर्गा की आराधना करते हुए राजपरिवार द्वारा मां दुर्गा के चरणों में शक्ति प्राप्ति के लिए रखे गए शस्त्रों को विजयादशमी के अवसर पर अपराजिता पूजन के पश्चात पुनः धारण किया गया। इस अवसर पर सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के नेतृत्व में राज परिवार के सदस्यों ने श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा मंडप पहुंच कर मां दुर्गा की आराधना की। और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए शस्त्र धारण कर परंपरागत गाजे बाजे के साथ माजना घाट पहुंचे। जहां वनदुर्गा का आह्वान करते हुए पूजा अर्चना कर पदयात्रा कर राज पैलेस पहुंचकर देव दर्शन करने के पश्चात शस्त्रों को शस्त्रागार में रखा गया। इस अवसर पर राज परिवार के बॉबी सिंहदेव, शिव कुमार सिंहदेव, विनायक सिंहदेव, उदित सिंहदेव, विशाल सिंहदेव, गौतम सिंहदेव, सुमित सिंहदेव, अभिषेक सिंहदेव, शान बाबू सिंहदेव, लक्ष्मी नारायण सिंहदेव, पिंकू सिंहदेव एवं गुड्डू सिंहदेव सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।

क्षत्रिय खंडायत समुदाय ने भी किया परंपराओं का पालन :-


क्षत्रिय खंडायतों द्वारा भी समान रूप से शस्त्र पूजन किया गया। खंडा उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले उक्त धार्मिक परंपरा के संबंध में क्षत्रिय खंडायत कार्तिक परिच्छा ने बताया कि जिउतिया अष्टमी से लेकर दुर्गा महाष्टमी तक घर पर मां दुर्गा की शक्ति पूजा की गई। जिसके पश्चात महासप्तमी तिथि पर बेल वृक्ष पूजन करते हुए भंडारीसाही गांव में बेल के साथ माता का आगमन संपन्न हुआ। विजयादशमी पर अपराजिता पूजन के पश्चात मां दुर्गा के समक्ष से तलवार उठाते हुए अतीत उत्कल प्रदेश की परंपरा अनुसार फरिखंडा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय खंडायत समुदाय महाप्रभु जगन्नाथ जी के सीमा प्रहरी रहे हैं। सरायकेला छऊ के व्याकरण को फरिखंडा कहा जाता है। जो वस्तुतः क्षत्रिय खंडायत का ढाल तलवार और सामरिक परिधान होता है। विजयादशमी पर शस्त्र धारण करने के पश्चात सरायकेला छऊ की प्रणामी नृत्य किया जाता है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…