Advertisements

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत
विद्यालयों में हुआ सेना के लिए कार्ड
पेंटिंग…
सरायकेला (संजय मिश्रा) शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में मनाया जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को जिले की विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा सेना के लिए कार्ड पेंटिंग किया गया।
Advertisements


जिसके तहत स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सहित सेना के लिए आकर्षक राष्ट्रभक्त संदेश वाले चित्रों की पेंटिंग की। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियू की देखरेख में स्कूली बच्चों ने कार्ड पेंटिंग की।
सरायकेला प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का अनूश्रवण करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में जागरूकता पूर्वक सेना के लिए कार्ड पेंटिंग कार्यक्रम किया गया है।
Related posts:

