Advertisements
Spread the love

अनुदान योजना के तहत 15 किसानों के बीच पंपसेट सहित

200 फीट पाइप का वितरण किया गया……

सरायकेला। जिला भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य योजना अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों तथा स्वयं सहायता समूह को 90% या अधिकतम ₹20000 अनुदान पर स्वीकृत 15 किसानों के बीच पंपसेट के साथ-साथ 200 फीट पाइप का वितरण किया गया।

Advertisements

गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा एवं नूवागढ़ ग्राम पंचायतों के किसानों के बीच जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो, विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र महतो, स्थानीय मुखिया फरमेन सोरेन, शैलेंद्र महतो एवं देव महतो द्वारा लाभुक किसानों के बीच उक्त सामग्री पंपसेट एवं पाइप का वितरण किया गया।

जिसमें लाभुक किसानों में अनंतो महतो, कुहरु महतो, नवकिशोर महतो, नवीन महतो, कालीपद महतो एवं गोविंद महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने सभी लाभुक किसानों को स्वावलंबी एवं रोजगार उन्मुख होने के लिए प्रेरित किया।