सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने चलाया टीवी मुक्त अभियान…..
सरायकेला Sanjay । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को टीवी मुक्त अभियान चलाया गया। इसके तहत खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम किए गए। जिसमें भतार मुख्य अतिथि उपस्थित हुए प्रदेश प्रभारी मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल द्वारा खादी पार्क आमदा में टीवी के मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। साथ ही टीवी बीमारी से ग्रसित मरीजों को दवा उपलब्ध कराते हुए सेवा पखवाड़े के तहत मरीजों को गोद लिया गया। कार्यक्रम के दौरान संकल्प लिया गया कि भारत से अधिक से अधिक टीवी ग्रसित मरीजों को भारत मुक्त कराना है। कार्यक्रम के प्रभारी विद्यासागर दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह देव, लाल सिंह सोय, होपाना सोरेन, लाटूराम हेंब्रम, प्रशांत महतो, विजय महतो, मंगल, विश्वजीत प्रधान, अमित केसरी, नयन नायक, दुलाल स्वांसी, रघुनाथ सिंह देव, लिटु पटनायक एवं मीडिया प्रभारी सोहन सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-9.52.55-AM-e1718771270286.jpeg)
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2022/08/logo.jpg)