Advertisements
Spread the love

ग्राम प्रधान महासभा सेंट्रल कमिटी का हुआ पुनर्गठन;

विशु हेंब्रम बने प्रदेश अध्यक्ष……

सरायकेला। गौरांगडीह स्थित फुटबॉल मैदान में ग्राम प्रधानों की जिला स्तरीय बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान महासभा के सेंट्रल कमेटी का गठन किया गया। इसमें विशु हेंब्रम को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Advertisements

इसी प्रकार देवानंद महतो एवं बैद्यनाथ महतो को उपाध्यक्ष, साम्बो कुमार राउत एवं बासुदेव महतो को महासचिव, दिकु मार्डी, प्रशांत कुमार साहू, राजेंद्र नाथ राय, प्रभात रंजन महतो, बनू सिंह सरदार, पंचानन महतो, नगेन सिंह मुंडा एवं शंकर सिंह मुंडा को सचिव, डॉ धीरेंद्र नाथ महतो को कोषाध्यक्ष तथा कुनाराम माझी, सुरेंद्र नाथ महतो, डॉ पूर्ण चंद्र कुम्हार, रबिन्द्र नाथ प्रमाणिक, मंगला उरांव, जोगेश्वर सरदार एवं मुनिराम महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

मौके पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि ग्राम प्रधानों के सम्मान के लिए संघर्ष किया जाएगा। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को दी जा रही ₹1000 की सम्मानित राशि को उन्होंने अपमानित करने वाला बताते हुए कहा कि कम से कम ₹5000 सम्मानित राशि की मांग सरकार से की जाएगी।

स्थिति में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के माध्यम से पारित होने वाली सभी योजनाओं के लिए होने वाली बैठक में ग्राम प्रधानों को सम्मान के साथ आमंत्रित करने की पहल की जाएगी। ऐसा नहीं करने वाले पदाधिकारियों का जोरदार विरोध किया जाएगा।